April 23, 2025

समर्थकों ने धूमधाम से मनाया पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का जन्मदिन, मसूरी कंप्यूटर इंस्टीटयूट ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

muss 10

मसूरी। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। सुबह से ही उनके जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा केक काटने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं मसूरी कंप्यूटर इंस्टीटयूट ने पालिकाध्यक्ष के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के जन्म दिवस को उनके समर्थकों ने अलग अलग स्थानों पर केक काटकर मनाया। सुबह से ही उनके गृह क्षेत्र झड़ीपनी, बारलोगंज से केक काटने की शुरुआत हो गई थी। इस अवसर पर समर्थकों ने उनको उज्जवल राजनैतिक भविष्य व दीर्घायु होने की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दी।

इसी कड़ी में नगर पालिका टाउन हाल में भी मसूरी कंप्यूटर इंस्टीटयूट द्वारा हर साल की भांति इस बार भी पालिकाध्यक्ष के जन्म दिन को खास व भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें इंस्टीटयूट के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी कंप्यूटर इंस्टीटयूट शहर के बच्चों को विभिन्न रोजगार परक शिक्षा देने का कार्य कर रहा है और सबसे बड़ी बात है कि वह बड़ी संख्या मे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क कोर्स करवा रहा है। जिससे कई बच्चों को रोजगार भी मिला है व वे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं व अपने पैरो पर खडे हो गये हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि वे शहर हित के अनेक कार्य कर रहे हैं व आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इंस्टीटयूट के निदेशक अनित कुमार लगातार इस क्षेत्र में अच्छा प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर इंस्टीटयूट के निदेशक अनित कुमार ने पालिकाध्यक्ष को बधाई दी व कहा कि उन्होंने हमेशा से इंस्टीटयूट को आगे बढाने में सहयोग किया है और पालिकाध्यक्ष के प्रयास से ही वे आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे पा रहे हैं। इस मौके पर बच्चों ने गढवाली, कुमाउंनी पंजाबी, हिमाचली आदि गीतों व नृत्यों की मन मोहक प्रस्तुति दी। 

इस मौके पर शूरवीर भंडारी ने पालिकाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मसूरी की राजनीति को नई दिशा दी है। शहर हित में कई कार्य किए है। आशा है कि वे इसी तरह आगे भी कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आने वाले चुनावों में पुनः सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

वहीं भगवान सिंह चौहान ने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने शहर में अन्य राजनीतिज्ञों को भी बता दिया है कि आम गरीब जनता के होते कार्य करना ही होगा। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद की है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह से गरीब आम जनता की सेवा करते रहें। 

कार्यक्रम में पालिका के आधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नगर अभियंता वेद प्रकाश बधानी, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, जय कुमार गुप्ता, एमपीजी कालेज के प्राचार्य अनिल चौहान, शूरवीर सिंह भंडारी, भगवान सिंह चौहान, धनपाल रावत, देवेंद्र रावत, संदीप, सुशील कुमार, संदीप अग्रवाल, पवन नैथानी, गंभीर पंवार, बलवंत नेगी, महिपाल रावत, विकास रावत, हुकुम सिंह रावत, हर्षमणी डोभाल, हरीश टम्टा, अर्जुन गुसाईं आदि मौजूद रहे।  

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »