June 20, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

muss 2 (1)

मसूरी। प. दीन दयाल उपाध्याय के 107वीं जयंती महापर्व के रूप में मना रही है जिसके तहत मसूरी लंढौर बाजार स्थित प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व उनके देश हित में किए गये कार्याें के माध्यम से याद किया गया। वहीं उनकी जन्म जयंती पर मिष्ठान वितरित किया गया।

प. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क लंढौर में एकत्र हुए व नारेबाजी के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पूरे देश व प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाई जा रही है इसी कड़ी में हर बूथ के पार्टी कार्यकर्ता प. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उनके पदचिन्हों पर चल कर आगे बढ रही है व उनके राष्ट्रवाद से सपने को साकार करने का प्रयास कर रही है।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि दीन दयाल एक स्वयं सेवक के रूप में देश की सेवा करते रहे व उसके बाद जनसंघ के संस्थापकों में रह कर देश में राष्ट्रवाद के लिए कार्य करते रहे। वहीं भाजपा उनके एकात्म मानववाद के संकल्प को पूरा करने के लिए आखिरी व्यक्ति को आगे बढाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार लगातार आम जन मानस के विकास को देखते हुए कार्य कर रही है। हर समाज व हर व्यक्ति को आगे बढाने का कार्य किया जा रहा है। प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क को मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से एमडीडीए के माध्यम से सौदर्यीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 17 लाख रूपये स्वीकृत किए गये है, व एमडीडीए शीघ्र इसके टेंडर करने जा रही है व आने वाले दिनों में यह पार्क खूबसूरत पार्क बनेगा।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद सेमवाल, विजय रमोला, कपिल मलिक, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, राजेंद्र रावत, अवतार कुकरेजा, तनमीत खालसा, सुनी रतूड़ी, अनीता सक्सेना, सपना शर्मा, पुष्पा पडियार, अनीता धनाई, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, मीरा सुरियाल, राजेश्वरी नेगी, राधा आनंद, सुमित भंडारी, आदित्य पडियार, अभिलाष, पुष्पा पुंडीर, नर्मदा नेगी, नरेद्र पडियार, रवि गोयल, खुश देव सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page