आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने “सही पोषण देश रोशन” कार्यक्रम के तहत जच्चा बच्चा के सही पोषण को लेकर दी जानकारी

मसूरी। नगर पालिका सभागार में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यत्रियों द्वारा सही पोषण देश रौशन कार्यक्रम के तहत जानकारियां दी गई और इस दौरान गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी अदा की गई।
नगर पालिका सभागार में आयोजित सही पोषण देश रौशन कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने जच्चा बच्चा सुरक्षा को लेकर सही पोषण के बारे में जानकारी दी गई ताकि बच्चा व माता स्वस्थ्य रहे। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य उनके दिए द्वारा किया जाता है और बहुत ही कम मानदेय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्य कर रही है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष राजश्री बिष्ट ने कहा कि आज सही पोषण देश रौशन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को जानकारी देने के संबंध में चर्चा की गई है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को किस प्रकार से आम लोगों तक पहुंचाना है, इस विषय में भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाता है और कई योजनाओं का ऑनलाइन भी आवेदन किया जाता है।
इस मौके पर पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्र्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा आदि मौजूद रहे।