July 12, 2025

गढ़वाल सभा मसूरी की महिलाओं ने कचहरी परिसर में किया वृक्षारोपण

garhwal-sabha-mussoorie

मसूरी। गढ़वाल सभा मसूरी द्वारा उपजिलाधिकारी के सहयोग से पर्यावरण सरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया, जिसमे गढ़वाल सभा से जुडी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 

गढ़वाल सभा द्वारा कचहरी क्षेत्र में लगभग चार दर्जन से अधिक बांज, देवदार के साथ ही विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण में बड़ी संख्या में सभा से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।  इस मौके पर गढ़वाल सभा की अध्यक्षा सुधा झल्दीयाल व महामंत्री नमिता कुमाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्ष्ण के प्रति हम सभी को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते है, कोरोना काल में इन्ही पौधों के कारण अतिरिक्त आक्सीजन उपलब्ध हो पायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों व आसपास में वृक्षा रोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए आगे बढ़कर सहयोग करें। उन्होंने आहवान किया हर पर्व पर पौधा रोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।

इस मौके पर भरोसी रावत, रजनी पंवार, रेखा ढौंडियाल, शशी रावत, नीमा कान्त, सीमा जोशी, बीना रावत आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित रही।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page