June 20, 2025

Uttarakhand Update: वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

images (2)

देहरादून। वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का 84 साल की आयु में निधन निधन होंगा है। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर छा गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वे बीते काफी समय से बीमार चल रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर उनकी तबियत कग्रब होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर सांय उनका निधन हो गया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सुशीला बलूनी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्हें भाजपा सरकार में विभिन्न दायित्व भी मिले। बीमारी के बावजूद वे आखिरी समय तक राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। वे ताई जी के तौर पर भी पहचानी गईं।

उन्होंने राज्य महिला आयोग की कुर्सी भी संभाली। भाजपा छोड़कर उक्रांद में शामिल भी हुई। देहरादून मेयर का चुनाव भी लड़ा। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बुधवार को उनके आवास से सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी और कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पार्थिव शरीर क़ो अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा।

मसूरी आज तक परिवार राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page