January 25, 2025

Mussoorie Update: भाजपा ने यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफलतापूर्वक परीक्षण पर सीएम, गणेश जोशी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार

Screenshot_20230515_211718_Gmail

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने यमुना पेयजल पंपिग योजना के सफलतापूर्वक परीक्षण होने के बाद प्रदेश के भारत सरकार, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मसूरी विधायक व प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री गणेश जोशी व योजना में लगे अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि यमुना मसूरी पेयजल योजना से 2052 तक मसूरी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके परीक्षण के बाद मसूरीवासियों में खुशी की लहर है।

बहुउद्देशीय यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण के बाद भाजपा मसूरी मंडल राकेश रावत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि इस योजना से मसूरी वासियों को 2052 तक पानी की किल्लत से निजात मिलेगी, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अधिकारियों का विशेष आभार। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ शीघ्र ही मसूरी की जनता को मिलना शुरू हो जायेगा। नगर पालिका क्षेत्र के सभी स्थानों को पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने इस योजना लिए विशेष कर मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस योजना के लिए प्रयास किया व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से योजना भारत सरकार से स्वीकृत करवाई। उन्होंने कहा कि यह योजना मसूरी के लिए बहुत बड़ी सौगात है जिसके कारण मसूरी वासियों की पानी की किल्लत दूर होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि यह पानी देहरादून जायेगा जो कि सरासर गलत है। क्योंकि योजना में साफ लिखा गया है कि यह पानी केवल मसूरी नगर पालिका क्षेत्र को ही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद का समय लिया जायेगा व योजना जनता को समर्पित की जायेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी शीघ्र ही इस योजना में शामिल इंजीनियरों और अधिकारियों को सम्मानित करेगी।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने भी मुख्यमंत्री सहित मंत्री गणेश जोशी, अनिल बलूनी का धन्यवाद किया व मसूरी की जनता सहित, होटलियर्स, व्यापारियों व निवासियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: 22 मई तक बुझ जायेगी मसूरी की प्यास, यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का सफलतापूर्वक परीक्षण

पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी इस योजना के सफल परीक्षण पर बधाई दी व कहा कि यह मसूरी के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर महामंत्री कुशाल राणा, नरेद्र मेलवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, अभिलाष, अवतार कुकरेजा, कपिल मलिक आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking