June 16, 2025

महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर पुष्पा पड़ियार का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

muss 10 (1)

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की पूर्व अध्यक्षा पुष्पा पडियार के महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पा पडियार का महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उस पर खरा उतरने व पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। इसके साथ ही भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा।

इस मौके पर पुष्पा पुंडीर, रीता खुल्लर, अनीता सक्सेना, राजेश्वरी नेगी, नमिता कुमाई, प्रभा बर्त्वाल, चंद्रकला सयाना, राधा आनंद, नरेंद्र पडियार, अवतार कुकरेजा, कपिल मलिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page