July 27, 2024

मसूरी: भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद किया

मसूरी। आज देश भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा है। डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। मसूरी में भी अंबेडकर जयंती पर दलित साहित्य अकादमी मसूरी व शहर कांग्रेस ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर देश के विकास व सामाजिक समानता के लिए उनके द्वारा किए गये कार्यों को याद किया।

सामाजिक समरसता दिवस अंबेडकर जयंती पर मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर दलित साहित्य अकादमी ने कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया व उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने पूरा जीवन कमजोर समाज के उत्थान के लिए लगाया। उन्होंने कहा कि इन दिनों माल रोड का कार्य चल रहा है जिस कारण यहां पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, लेकिन मई माह में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने जहां संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई, वहीं समाज के दबे कुचले वर्ग को उपर उठाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर सामाजिक विषमता को खत्म करने को लगातार प्रयत्नशील रहे। वे महान व्यक्ति के साथ ही समाज सुधारक भी रहे। उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलकर ही देश को विकास के पथ पर आगे बढाया जा सकता है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि अंबेडकर ने देश की आजादी व उसके बाद भी देश के सभी समुदायों को जोड़ने का कार्य किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अंबेडकर ने पूरे जीवन भर न्याय व समाज के कमजोर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, व समाज से भेदभाव दूर करने का प्रयास किया जिसे उनके पदचिन्हों पर चलकर ही पूरा किया जा सकता है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा भाजपा नेता मदनमोहन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, राजश्री रावत, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, आरपी बडोनी, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: अमित गुप्ता

शहर कांग्रेस ने भी अंबेडकर चौक पर भारत रत्न भीमराव अबेंडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया व गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आजादी के बाद देश के दबे कुचले समाज को आगे बढाने व उनको समानता का अधिकार देने के लिए संघर्ष किया, जिसकी बदौलत समाज में उनको सम्मान मिला। वहीं वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास के लिए सभी को एक होकर अबेडकर के बताये मार्ग पर चलना होगा।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, अरविंद सोनकर, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, सुनील पंवार, राजेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक समरसता पर दलित महिलाओं को भोजन करवाया।

दलित बहनों के साथ भोजन ग्रहण किया

भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई ने दलित बहनों को अपने आवास पर बुलाकर उनके साथ भोजन ग्रहण किया। इसी के साथ साथ उन्होंने समस्त दलित बहनों को शिक्षा के महत्व व आत्मनिर्भर बनने की कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समस्त मातृशक्ति को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुशिक्षित होने के लिए व अपनी बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी को सामाजिक समरसता बनाए रखनी चाहिए एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करने में उनका सहयोग करना चाहिए।

About Author

Please share us

Today’s Breaking