January 13, 2025

कांग्रेस पार्टी ने जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ नाटको के जरिए मोदी सरकार के खिलाफ जनमानस को किया जागरूक

muss 6 (1)

मसूरी। शहर कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाएं आयोजित कर भाजपा के कारानामों को लेकर जनता को जागरूक किया। इसके तहत मंलिगार ग्राउंड, लंढौर चौक व शहीद भगत सिंह चौक पर नुक्कड़ सभाये की गई।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष को सदन में नहीं बोलने दिया व उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी। यही नहीं उनका आवास भी छीन लिया गया। यही नहीं मोदी सरकार नियमों को ताक पर रखकर लगातार प्रमुख उद्योगपति अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। जबकि जनता लगातार बढ़ रही महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार भी मंहगाई, अंकिता भंडारी हत्याकांड, व पेपर लीक मालले में लिप्त है।

अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर पूरे प्रदेश व देश में पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जगाने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत नुक्कड़ सभाए की जा रही हैं। इसके साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई जायेगी व बीस अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नुक्कड सभा को मेघ सिंह कंडारी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया व कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से भाजपा बौखला गई है और उनके खिलाफ संडयंत्र रच रही है। वक्ताओं ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनता से सहयोग मांगा जा रहा है ताकि 2024 में कांग्रेस की सरकार बन सके।

यह भी पढ़ें: एनएसयूआई ने पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

इस मौके पर वसीम खान, सुशील अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, मोहन सिंह भोटिया, नवीन शाह, नागेद्र उनियाल, महेश चंद, भरत सिंह रौछेला, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About Author

Please share us

Today’s Breaking