July 27, 2024

नही रहे वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी अमीचंद मंगला, मसूरी में शोक की लहर

मसूरी: राज्य आंदोलनकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता व मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमीचंद मंगला के आकस्मिक निधन की खबर से शहर में शोक की लहर छा गई। राज्य आन्दोलनकारियों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीचंद मंगला का देहराूदन में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार प्रेम नगर शमशान घाट में किया गया। अमीचंद मंगला के निधन से मसूरी में शोक की लहर छा गयी। उनके निधन पर कबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,महामंत्री कुशाल राणा, राज्य आन्दोलनकारी पूरण जुयाल, प्रदीप भंडारी, कमल भंडारी सहित विभिन्न संगठनों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने दुःख व्यक्त किया है।

बता दें अमीचंद मंगला मसूरी में भाजपा के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने भाजपा को आगे बढाने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने राम जन्म भूमि आंदोलन व राम जन्म भूमि ईट पूजन में भी अहम योगदान दिया व ऐसे समय पार्टी का नेतृत्व किया जब भाजपा का आधार नहीं था। ऐसे समय में उन्होंने पार्टी को आगे बढाया व विस्तार किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई व बरेली जेल में रहे। उनके निधन से भाजपा को गहरा आघात लगा है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अमीचंद मंगला मसूरी में पार्टी बनाने वाले नेताओं में थे जिन्होंने कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं किया व अपनी बात को बेबाक तरीके से कहा। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसकी भरपाई होना संभव नहीं है।

About Author

Please share us

Today’s Breaking