July 27, 2024

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर राकेश रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मसूरी: भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर राकेश रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके, माला व शाॅल ओढाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राकेश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे व पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने तिलक लाइब्रेरी प्रागंण में राकेश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राकेश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनको जो सम्मान दिया है, वह भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि पूर्व में वह नौ साल युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। जब पहली बार युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे, तब पहली बार भाजपा ने नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीता। जब पहली बार युवा मोर्चा अध्यक्ष बना तो पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था। कहा कि पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। वहीं आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर कार्य किया जायेगा, जिससे आने वाले आठ महीने में भाजपा मसूरी मंडल नये मुकाम को छुयेगी। राकेश रावत ने कहा कि आने वाले नगर पालिका चुनाव में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी। कहा कि सभी की सहमती से सशक्त नई टीम बनायी जायेगी। मंथन करने के बाद नई टीम में हर वर्ग का सामजस्य बिठाया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर राकेश रावत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पार्टी में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। कहा कि पार्टी द्वारा जो भी सहयोग मांगा जायेगा, वह किया जायेगा। उन्होंने पिछले कार्यकाल के लिए प्रदेश संगठन, मंत्री गणेश जोशी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है न होगी इसका विश्वास दिलाता हूं।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भवन निर्माण मजदूर संघ अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सतीश ढौंडियाल, अमित भटट, पालिका सभासद गीता कुमाई, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, नमिता कुमाई, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, कपिल मलिक,सुनील रतूडी, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking