July 27, 2024

राज्य विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय परिषद के चैयरमैन बनने पर कबीना मंत्री गणेश जोशी का हुआ भव्य स्वागत

मसूरी: प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के राज्य विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय परिषद के चैयरमैन बनने पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पहली बार मसूरी आने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का भी जोरदार स्वागत हुआ।

कुलड़ी सिथत एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारभ, मंत्री गणेश जोशी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन, भाजपा मसूरी मंडल, भाजपा महिला मोर्चा, मजदूर संघ, व्यापार संघ, अग्रवाल महासभा, महिला शक्ति, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब, प्रेस क्लब सहित विभिन्न संगठनों, पालिका सभासदों छावनी परिषद के पूर्व सभासदों सहित अन्य संगठनों ने गुलदस्ता देकर व शाॅल भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता ही रहूगा। इसी भावना से कार्य करते हुए उन्हें जो सम्मान पार्टी ने दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। इसके लिए केद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। जो मान सम्मान मिला है वह पार्टी के सदस्यों व मतदाताओं ने दिया है। उन्हांेने कहा कि वह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र का विकास हो, जो दायित्व मिला है उससे किसानों को लाभ मिले। उनको उनकी उपज का सही दाम मिले। उन्होंने कहा कि मार्च में टनल का शिलान्यास किया जायेगा, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात हो चुकी है। आने वाले समय में सैन्य धाम बनने जा रहा है जिससे यहां के पर्यटन को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी फरवरी में हिमालयी कृषि मंत्रियों की एक बैठक मसूरी में होगी। जिसमें किसान व वैज्ञानिक भी शामिल होंगे। वहीं कहा कि जी 20 की बैठक मसूरी में करवाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करके मसूरी में करवाने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सभी मंडियों को एक छत के नीचे लायेगे, व आधुनिक तकनीकि का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चकबंदी का सर्वे किया जायेगा व उसके बाद उसे लागू करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि पार्टी आने वाले चुनाव पर ध्यान देना है। जिसमें नगर पालिका के चुनाव होने हैं वहीं छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना है ताकि जीत हासिल हो सके। इसमें सभी सहयोगी संगठनों को जुटना होगा। वहीं चेतावनी भी दी कि अगर कोई इन चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के विरोध में जायेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी क्योंकि भाजपा विचारों की पार्टी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। वहीं कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को उत्साह से मनायें व प्रधानमंत्री के मन की बात को हर बूथ पर आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रतन सिंह चैहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अमित भटट, मनोज खरोला, अमित पंवार, मनोज रेंगवाल, पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, धनप्रकाश अग्रवाल, अनुज तायल, रजत अग्रवाल, राजश्री रावत, मनोरंजन त्रिपाठी, अजय भार्गव, संजय अग्रवाल, देवी गोदियाल, रणजीत चौहान, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking