July 4, 2025

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया

atal birth anniversary

मसूरी: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा मसूरी मंडल ने गांधी निवास सोसायटी सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये व देश के विकास में उनके किये गये कार्यों को याद किया।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमन्त्री रहते हुए ही उत्तराखंड राज्य की बना है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का मसूरी से बहुत गहरा नाता रहा है। वह कई बार मसूरी आते रहे हैं उन्होंने उत्तराखंड राज्य का गठन कर यहां की जन भावनाओं का आदर किया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों पर ही देश व प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। भाजपा का मूल मंत्र जन सेवा है जिसकी बदौलत वह आज विश्व की सबसे बडी पार्टी है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्व के लोकप्रिय नेता रहे व देश में विपक्ष भी उनका मुरीद था। वे अपनी साफगोई के लिए जाने जाते रहे है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपने छह साल के कार्यकाल में सुशासन का प्रयास किया व विपक्ष मे रहते हुए यूएनओ में हिंदी में संबोधन दिया जो बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी विचारधारा व उनके पदचिन्हों पर आगे चल रहे हैं। जिस तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के लिए कार्य किया आज सभी उनका अनुसरण कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा, अनीता सक्सेना, अरविंद सेमवाल, मनमोहन कर्णवाल, अवतार कुकरेजा, विजय बिंदवाल, नर्मदा नेगी, विजय बुटोला, तनमीत खालसा, मनोज रेंगवाल, सुधीर डोभाल, अनिल गोदियाल, सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page