July 4, 2025

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल व महासचिव भगवान सिंह चौहान बने

IMG-20250302-WA0017

मसूरी। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सहमति से देवेंद्र उनियाल अध्यक्ष व भगवान सिंह चौहान महासचिव चुने गए।

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी व प्रदेश महासचिव हरीश ध्यानी के निर्देश पर चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी को देखरेख में मसूरी ईकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सर्व सहमति से देवेंद्र उनियाल अध्यक्ष, भगवान सिंह चौहान महासचिव, विमल नवानी ब0 उपाध्यक्ष, नीरज सिंह कोषाध्यक्ष, नीतेश उनियाल सह सचिव, धनवीर कुमाई प्रचार सचिव चुने गए। वहीं संयोजक जय प्रकाश उत्तराखंडी को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील उनियाल, मनीष गांगुली, शुभम गैरोला को चुना गया।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी व आशा व्यक्त की है कि नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों के लिए निष्पक्षता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा है कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं होंगी, उनका प्राथमिकता से निराकरण करवाया जाएगा। भंडारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लगातार सामाजिक मुद्दों को उठाता रहता है, इस दौरान पत्रकारों को कई बार बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पत्रकारों का संगठित रहना जरूरी होता है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी व प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन सरकार व प्रशासन के समक्ष पत्रकारों की बुनियादी समस्याओं और मांगों को मजबूती से रखते आया है। उन्होंने भरोसा दिया कि भविष्य में भी संगठन मुखर होकर पत्रकारों के अधिकारों के लिए कार्य करता रहेगा।

इस मौके पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी ईकाई के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा पत्रकारों की जो भी समस्याएं होंगी उनका प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page