March 12, 2026

इनरव्हील क्लब ने पांच गरीब लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध करवाया

mussoorie news

मसूरी। इनरव्हील क्लब मसूरी ने पांच गरीब लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध कराया है। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी में मदद करना इनरव्हील क्लब का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

कुलड़ी स्थित होटल होराइजन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब मसूरी ने पांच लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध करवाया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने बताया कि इस बार एक जून 2022 से लेकर आज तक 15 लड़कियों की शादी में मदद क्लब ने की है। उन्होंने कहा कि इसमें वे गरीब लड़कियां होती है जिनके माता पिता नहीं होते या बहुत गरीब परिवार के होते हैं। इसके लिए उनसे प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान के माध्यम से लिया जाता है व उसके बाद उनकी पूरी जांच की जाती है व तब जाकर शादी का सामान क्लब की सदस्याओं के सहयोग से एकत्र किया जाता है व दिया जाता है। जो सामान दिया जाता है उसमें आटा, चावल, दालें, सूजी, बेसन, चीनी, तेल, मसाले, सहित कपड़े साड़़ी शूट, बर्तन डिनर सेट व अन्य बर्तन, सर्दियां होने के चलते इस बार सभी पांचों को हीटर आदि भी दिया जा रहा है वहीं दुल्हे के लिए कमीज पैंट के कपड़े व शूट, श्रंगार का सामान, व शगुन भी दिया जाता है। इसमें मुख्यतः मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड के गांवों की गरीब लड़किया होती हैं।

इस मौके पर इनरव्हील सचिव किरन त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य हर्षदा वोहरा, रीना माथुर, प्रभा अग्रवाल सहित जिन लड़कियों की शादी होनी है उनके साथ ही उनके परिजन भी मौजूद रहे।

About Author

Please share us
Translate »