June 27, 2025

शासन ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IAS समेत 45 अधिकारियो के किए तबादले 

mussoorie aaj tak

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो प्रमुख सचिव और आठ अन्य सचिवों के विभागों सहित कुल 45 अधिकारियों के विभाग बदले हैं, जिनमें 39 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु से राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी ले ली गई है। हालांकि वह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे। वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत आर्य से आयुक्त आबकारी में वापस लिया गया है। हरिश्चंद्र सेमवाल को नया आबकारी आयुक्त बनाया है।

1997 बैच के ही लालिरन लैना फैनई से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी ले ली गई है। उनकी जगह रंजीत कुमार सिन्हा को दोनों जिम्मेदारी दी गई है। फैनई के पास आबकारी विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव का पद रहेगा। साथ ही परिवहन विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी होगी। बंशीधर तिवारी से DG शिक्षा का प्रभार लिया गया वापस लिया गया। झरना कमठान क़ो DG विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। संदीप तिवारी क़ो DM चमोली बनाया गया है।

वहीँ सोनिका से देहरादून का चार्ज लेकर अपर सचिव सहकारिता बनाया गया है। देहरादून डीएम का जिम्मा सविन बंसल को थमा दिया है। मसूरी एसडीएम दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है।

इसके अलावा सचिव स्तर के आठ अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री की सचिव आर. मीनाक्षी की जगह दीपक रावत को इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेश बगौली की जगह रविनाथ रमन को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है। आर. मीनाक्षी की जगह पंकज कुमार पांडेय नए श्रम सचिव और उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। 

धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है।

यहाँ देखें पूरी सूची: list 1

यहाँ देखें पूरी सूची: list 2

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page