March 4, 2026

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- विकास कार्यों में नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार

bjp mussoorie

मसूरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार हुए कहा है कि विधायक व मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से किये जा रहे किसी भी विकास कार्य में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। साथ ही कहा कि मसूरी के विकास के लिए लाई गयी योजनाओं का जनता को लाभ मिलने जा रहा है।

लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने  शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता केआरोपों पर पलटवार किया व कहा कि का जो बयान आया है कांग्रेस पार्टी भाजपा के  विकास कार्योे से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि विधायक ने कोरोना काल में कार्य किया,स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की, अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की, आक्सीजन बैंक व आईसीयू बनवाया व ऐसे अनेक विकास कार्य किए जिनका लाभ जनता को मिल रहा हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल योजना लाये व मालरोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पानी टैक में आने लगा है अभी उसकी सफाई का कार्य चल रहा है जो शीघ्र जनता को उपलब्ध होने लगेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है, यह उनका दायित्व है।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी विधान सभा में लगातार विकास कार्य चल रहे है। विधायक के प्रयासों से मसूरी पेयजल योजना, सर जार्ज एवरेस्ट योजना, मालरोड सौदर्यीकरण, सहित कई विकास कार्य किये जा रहे हैं, लेकिन लगता है काग्रेस अध्यक्ष को यह नजर नहीं आ रहे हैं उनको शहर में घूमना चाहिए, शायद उनकी नजर विकास कार्यो पर पड़ जाय। वहीँ भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने भी कांग्रेस के आरोपों को ख़ारिज किया व कहा कि जनता देख रही है कि मसूरी में विकास कार्य हो रहे हाँ या नहीं। इस मौके पर धर्मपाल पंवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About Author

Please share us
Translate »