June 8, 2026

शहर कांग्रेस ने कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया, इस्तीफे की मांग की

muss 6 (1) (1)

मसूरी। ऋषिकेश में कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक व्यक्ति के साथ हाथापाई किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस ने प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया व भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने उनसे मंत्री पद से इस्तीफ देने की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व ऋषिकेश में कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व उनके गनर के द्वारा एक व्यक्तति के साथ मार पिटाई करने के विरोध में  प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व मंत्री का पुतला दहन किया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी शर्मनाक घटना है। जब सरकार के मंत्री ही कानून हाथ में लेने लग जाय, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। मंत्री व उनके गनर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रेमचंद अग्रवाल पर भर्ती घोटाले के आरोप भी लगे हैं। इसलिए कबीन मंत्री अग्रवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्हें तत्काल मंत्री परिषद से हटाने की मांग की है। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, रमेश राव, राजीव अग्रवाल, वसीम खान, महिमानंद, मुलायम सिंह, कामिल अली, महेश चंद, गौरव गुप्ता, मोहन नेगी, जयपाल गुसांई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page