October 16, 2026

उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 19 IFS अधिकारियों के हुए तबादले

1000714297

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के वन अनुभाग-1 ने जनहित में भारतीय वन सेवा (IFS) के 19 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है।

उप वन संरक्षक (DCF) स्तर के इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश शासन के सचिव सी. रविशंकर द्वारा जारी किया गया है।

अधिकारियों की तबादला सूची और नई तैनाती इस प्रकार हैं-:

  • अमित कंवर (IFS 2014): उप वन संरक्षक, मसूरी वन प्रभाग से स्थानांतरित कर उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग (कालसी) बनाया गया।
  • वैभव कुमार सिंह (IFS 2015): उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग से हटाकर उप वन संरक्षक, देहरादून वन प्रभाग नियुक्त किया गया।
  • नीरज कुमार (IFS 2015): उप वन संरक्षक, देहरादून से अब प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तराखंड वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति) भेजे गए।
  • हिमांशु वागड़ी (IFS 2016): उप वन संरक्षक, तराई पूर्वी वन प्रभाग से उप वन संरक्षक, टिहरी वन प्रभाग (नई टिहरी) बनाए गए।
  • दीपक सिंह (IFS 2017): उप वन संरक्षक, अल्मोड़ा से बदलकर उप वन संरक्षक, तराई पूर्वी वन प्रभाग (हल्द्वानी) भेजा गया।
  • आशुतोष सिंह (IFS 2017): उप वन संरक्षक, पिथौरागढ़ से उप वन संरक्षक, टौस वन प्रभाग (पुरोला) तैनात किए गए।
  • पुनीत तोमर (IFS 2017): उप वन संरक्षक, टिहरी से उप वन संरक्षक, तराई पश्चिमी वन प्रभाग (रामनगर) बनाए गए।
  • जीवन मोहन दगाडे (IFS 2019): उप वन संरक्षक, लैंसडौन (कोटद्वार) से उप वन संरक्षक, उत्तरकाशी वन प्रभाग नियुक्त।
  • अभिमन्यु (IFS 2019): उप वन संरक्षक, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क (जोशीमठ) से उप वन संरक्षक, अल्मोड़ा वन प्रभाग भेजे गए।
  • आदित्य रत्न (IFS 2023): उप वन संरक्षक, बागेश्वर से उप वन संरक्षक, पिथौरागढ़ वन प्रभाग नियुक्त।
  • रजत सुमन (IFS 2023): उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग से उप वन संरक्षक, केदारनाथ वन प्रभाग (गोपेश्वर) तैनात।
  • प्रणाली रमेश (IFS 2023): नोडल अधिकारी कार्यालय से उप वन संरक्षक, बद्रीनाथ वन प्रभाग (गोपेश्वर) बनाई गईं।
  • प्रकाश चन्द्र आर्य (IFS Select List 2021): तराई पश्चिमी से उप वन संरक्षक, बागेश्वर वन प्रभाग नियुक्त।
  • देवी प्रसाद बलूनी (IFS Select List 2023): उत्तरकाशी से उप वन संरक्षक, मसूरी वन प्रभाग बनाए गए।
  • पंडित शिरीन संजय (IFS 2024): उप निदेशक, राजाजी राष्ट्रीय पार्क (देहरादून) नियुक्त।
  • विनीत कुमार (IFS 2024): उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग बनाए गए।
  • ढिनो पुरुषोत्तमन (IFS 2024): उप वन संरक्षक, चम्पावत वन प्रभाग नियुक्त।
  • गौरव वर्मा (IFS 2024): उप वन संरक्षक, लैंसडौन वन प्रभाग (कोटद्वार) बनाए गए।
  • यश ढोबले (IFS 2024): उप वन संरक्षक, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क (जोशीमठ, चमोली) के पद पर तैनात।

About Author

Please share us
Translate »