June 8, 2026

MPG कॉलेज की भूमि पर संरक्षित पेड़ों को काटने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Screenshot_20260328_122527_Canva

मसूरी। एमपीजी कॉलेज हॉस्टल की भूमि पर सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटने का मामला नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गया है। कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने मामले में जनहित याचिका दाखिल कर दी है।

बता दें, एमपीजी कॉलेज मसूरी के हुसैनगंज स्थित हॉस्टल की भूमि पर पालिका द्वारा सड़क निर्माण प्रस्तावित है, जिस हेतु कुछ दिन पहले वहां पर संबंधित ठेकेदार द्वारा पेड़ों को काटने के मामला प्रकाश में आया था। मामले का कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से खुलासा किया था। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष और छात्रसंघ अध्यक्ष के बीच विवाद बढ़ गया था और दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था।

ऐसे में छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने संरक्षित प्रजाति के पेड़ों को काटे जाने के मामले को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। जिसमें उत्तराखंड सरकार, वन विभाग, नगर पालिका परिषद मसूरी के साथ ही अन्य को पक्षकार बनाया गया है।

इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में संबंधित विभागों के समक्ष शिकायते दर्ज करवाई गई थी, लेकिन जब कहीं से भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, तब उनको न्यायालय के समक्ष मामले को ले जाने को बाध्य होना पड़ा। अब उन्हें न्यायालय पूरा भरोसा है कि जनहित में संबंधित मामले को लेकर माननीय न्यायालय से कोई ठोस कार्यवाही हो पाएगी।

हालांकि अब आने वाले समय में पता चलेगा कि न्यायालय इस पूरे मामले में क्या निर्णय देगा, और मामले में संबंधित पक्षों की ओर से क्या प्रतिक्रिया आएगी।

About Author

Please share us
Translate »

You cannot copy content of this page