July 3, 2025

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर बीजेपी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया

muss 1

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर लंढौर बाजार स्थित पं.दीनदयाल पार्क में  उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी विचारों पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की बात की आज भाजपा उन्हीं की नीतियों पर चल रही है। भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने हर बूथ पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा व उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर कार्य कर रही है व देश के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा रही है ताकि उनका विकास हो सके।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि एकात्म मानवतावाद के प्रणेता प. दीनदयाल की पुण्य तिथि पर संकल्प लिया कि समाज के अतिंम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे महान विचारक, संघ प्रचारक, जनसंघ के संस्थापक व जिनकी विचार धारा को भाजपा आगे बढा रही है उनको सारा देश याद कर रहा है।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ऐसे महान चिंतक थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग के बारे में सोचा आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार उनके पदचिन्हों पर चल कर कार्य कर रही है। यही कारण है कि आज देश में भाजपा की कार्यप्रणाली को सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनावों में भी भाजपा परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक जनहित की योजनाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा है व जनता का विश्वास बढ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क का शीघ्र भव्य निर्माण किया जायेगा, इसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने वीसी को कहा है कि एमडीडीए के माध्यम से पार्क का सौंदर्यीकरण करवायें व वहां पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगायी जायेगी व इसे सुंदर बनाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लंढौर बाजार का विकास होना भी जरूरी है जिसका प्रयास किया जा रहा है व सर्वे स्टेट में कोई न कोई ऐसी योजना लायी जायेगी जिसका लाभ लंढौर के व्यापारियों को मिलेगा।

इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अमित भटट, सपना शर्मा, शानु वर्मा, रवि गोयल, अवतार कुकरेजा, विजय बुटोला, तनमीत खालसा, आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page