June 7, 2026

मसूरी झील के समीप ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत एक घायल

Screenshot_20260506_114042_A2Z Banner Maker

मसूरी। देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक ट्रक के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 30 वर्षीय चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को एम्बुलेंस किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूप को सुबह 5.35 पर झील से 200 मीटर आगे ट्रक संख्या UK 07 CB 1727 के खाई में गिरने की सूचना मिली। जिस पर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू कर मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक कोल्ड ड्रिंक, तेल एवं अन्य राशन सामग्री लेकर रेलवे स्टेशन देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था।

दुर्घटना में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हेल्पर साजिद पुत्र रहमत निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष घायल हो गया।

पुलिस द्वारा घायल के परिजनों एवं वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है तथा पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है।

About Author

Please share us
Translate »

You cannot copy content of this page