September 2, 2026

मसूरी: देर रात्रि पानीवाले बैंड पर एक कार के खाई में गिरने से पांच लोग घायल

IMG-20251003-WA0001

मसूरी। कोलूखेत के पास पानी वाले बैंड पर देर रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन में सवार सभी व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर थाना मसूरी से पुलिस आपदा उपकरणों सहित  मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए देहरादून भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या MH 02 GE 3642 लगभग पानीवाले बैंड के समीप सड़क से 15 से 20 मीटर नीचे जा गिरी, जिसमें सवार पांच लोग घायल होंगे। पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू कर सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु देहरादून भेजा गया। घायल व्यक्ति दिल्ली से मसूरी शादी समारोह में आए हुए थे। वापस लौटते समय पानी वाला बैंड के पास मोड़ को सही तरीके से न काट पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया।

घायलों का विवरण इस प्रकार है –

1. फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

2. रतन गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

3. ओमप्रकाश पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

4. मुकेश गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

5. देशराज पुत्र रामचंद्र निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

About Author

Please share us
Translate »

You cannot copy content of this page