February 13, 2026

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता को पितृ शोक

IMG-20200603-WA0067

मसूरी। वरिष्ठ पत्रकार व मसूरी प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एमपीजी कालेज गौरव गुप्ता के पिता प्रवीन गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर शहर में शोक व्याप्त हो गया। प्रवीन गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्रों व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गये।

बताया गया कि वह एक शादी समारोह में परिवार के साथ गये थे व वहीं उनकी तबियत खराब हो गई व उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुन कर शहर में शोक व्याप्त हो गया व बड़ी संख्या में शहर के राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोग उनके निवास पर पहुचे व परिजनों को सांत्वना प्रकट की व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल सहित पत्रकारों व विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर अतिंम दर्शन किए व गहरा शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार 6 मार्च को हरिद्वार में किया जायेगा।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »