June 20, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर उन्हें याद किया

muss 1

मसूरी। शहर कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व विकास पुरूष प. नारायण दत्त तिवारी के 98 वीं जयंती पर उत्तराखंड व देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

मालरोड स्थित कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री प. नारायण दत्त तिवारी का 98वें जयंती पर राष्ट्र व प्रदेश के विकास में दिए गए उनके योगदान को याद किया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प. नारायण दत्त तिवारी देश के ऐसे अनुभवी नेता रहे हैं, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया। वहीं उत्तराखंड बनने पर पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। उन्होंने केंद्रीय राजनीति में भी अपना परचम लहराया व विदेश मंत्री व वित्त मंत्री का दायित्व निभाया। लेकिन दुर्भाग्य है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन पाये। उन्होंने कहा कि प. तिवारी ने जहां देश के विकास में अहम योगदान दिया, वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए यहां के विकास की नींव रखी व प्रदेश को अपने अनुभवों का लाभ दिया। उत्तराखंड को उन्होंने आईटी का हब बनाने का प्रयास किया। वहीं राज्य के आंदोलनकारियों को पेंशन व नौकरी दी। वह युग पुरूष थे। उन्होंने प्रदेश को विकास का मॉडल बनाया। उनको याद करना सभी का कर्तव्य है व सभी को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। उनका जन्म व मृत्यु का दिन एक ही है यह भी एक संयोग ही है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी व कहा कि प. नारायण दत्त तिवारी ने अपने राजनैतिक जीवन के अनुभवों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व केंद्र सरकार में योगदान दिया। ऐसे महापुरूषों को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलकर प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

इस मौके पर शहर महिला कांगेस ही अध्यक्ष जसबीर कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किये व कहा कि प. तिवाड़ी ने राज्य के विकास में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर भगवती प्रसाद कुकरेती, नागेद्र उनियाल, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, हेमंत ग्रोवर, रफीक अहमद, सोनी खरोला, बीना आदि कांगेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page