March 17, 2025

सीटू का मसूरी नगर का पहला सम्मेलन संपन्न, भगवान सिंह चौहान अध्यक्ष, गंभीर पंवार महामंत्री चुने गए

Screenshot_20231003_192427_WhatsApp

मसूरी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) का प्रथम मसूरी नगर सम्मेलन विगत वर्षों में दिवंगत हुए ट्रेड यूनियन संघर्षों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने वाले प्रदेश के श्रमिक, व किसान नेताओं के नाम समर्पित रहा। सम्मेलन में मजदूरों के हितों के लिए एकजुट होने की बात कही गई साथ ही न्यूनतम वेतन और मजदूरों के हक हकूको की लड़ाई लड़ने के लिए सभी यूनियनों को एक छत के नीचे लाकर कार्य करने की बात कही गई। 

नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ सीटू के झंडारोहण के साथ हुआ। झंडारोहण सीटू संयोजक का0 भगवान सिंह चौहान ने किया। इसके पश्चात विगत वर्षों में दिवंगत हुए ट्रेड यूनियन संघर्षों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने वाले प्रदेश के श्रमिक, व किसान नेताओं की शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद शोक प्रस्ताव पढ़ने के पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि दी गयी। सम्मेलन के संयोजक का0 भगवान सिंह चौहान ने बताया कि आज मजदूर वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है और महंगाई के इस दौर में बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मसूरी का पहला सम्मेलन है जिसमें आशा, आंगनवाड़ी,  भोजनमाता, होटल कर्मचारी, आईटीएम, गढवाल मंडल निगम आदि में कार्यरत श्रमिकों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ पूरे देश के श्रमिक आंदोलनरत है व आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा की सरकार को बाहर करने का प्रयास किया जायेगा। 

इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून समाप्त किया जा रहे हैं। जिसके लिए सभी यूनियन मिलकर अपनी लड़ाई लड़ रही है। पूरे देश में श्रमिक आंदोलन कर रहे है, इसमें सभी यूनियनें एक मंच पर आकर केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में भी विभिन्न संस्थाओं में कार्यकर रहे श्रमिकों को एक किया जा रहा है। जिस पर सीटू की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। वही सभी यूनियने एक साथ मिलकर आंदोलन करेंगी जिससे ताकत बढेगी।

जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि मजदूरों को 26000 न्यूनतम वेतन दिया जाना चाहिए। साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि मसूरी में सीटू का गठन यह पहली बार किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता भगवान सिंह चौहान, जयश्री बिष्ट, सुनीता सेमवाल ने की। संचालन सोबन सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर महंगाई बेरोजगारी, श्रम कानूनों को बहाल करने व साम्प्रदायिकता के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किये गए ।

इस मौके पर पूर्व पालिका सभासद केदार सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के प्रतिनिधि शूरवीर भंडारी, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ के महासचिव विक्रम बलूड़ी, गंभीर सिंह पवार, त्रिलोक चौहान, विजय कंडारी, विजय सिंह, सुनील सिंह, शिवचरण, रमेश सिंह, बलवंत सिंह नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री यूनियन की अध्यक्षा जयश्री बिष्ट, आशा कार्यकत्री यूनियन की महासचिव सुनीता सेमवाल, कुशाल सिंह कंडारी, महिपाल सिंह रावत, विजय सिंगवान, वीरेंद्र डुंगरियाल  सहित बड़ी संख्या में आशा व आंगनवाडी कार्यकत्री, भोजनमाता, व स्कूल, होटलों के श्रमिक मौजूद रहे। 

सीटू के भगवान सिंह चौहान अध्यक्ष व गंभीर सिंह पंवार महामंत्री चुने गए

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) मसूरी का सम्मेलन कामरेड दरम्यान सिंह महर, नगर पालिका हाल मसूरी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सीटू के भगवान सिंह चौहान अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह पंवार, महामन्त्री गंभीर सिंह पंवार कोषाध्यक्ष विक्रम ब्लूडी , सचिव ममता, सुनीता सेमवाल सहित कार्यकारणी सदस्य जयश्री बिष्ट, त्रिलोक सिंह चौहान, बलवंत सिंह नेगी, श्रीमती दीपा, शूरवीर सिंह मेहरा विजय सिंह, विजय कुमार, विजय कंडारी, केदार सिंह चौहान चुने गए ।

इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, मुख्य अतिथि अनुज गुप्ता, नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष के प्रतिनिधि शूरवीर भंडारी, सीटू के सचिव लेखराज, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल व सहसपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख व किसान नेता राजेन्द्र पुरोहित ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया ।

About Author

Please share us