July 4, 2025

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत का मसूरी पहुचने पर हुआ जोरदार स्वागत

bjp mussoorie geeta rawat

मसूरी: भाजपा मसूरी महिला मोर्चा एवं मसूरी मंडल ने महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत के मसूरी आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया व उन्हें महामंत्री बनने पर बधाई दी।

भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चे की प्रदेश महामंत्री गीता रावत के मसूरी पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने उन्हें बधाई दी व कहा कि वह अपने कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान व उनकी आर्थिकी को बढाने व स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर गीता रावत ने भाजपा मसूरी मंडल एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया व कहा कि महिलाएं भाजपा से जुड़े। भाजपा में जो सम्मान महिलाओं को मिलता है वह दूसरे दलों में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की पचास प्रतिशत आबादी। महिलाओं के विकास व उन्हें आगे बढाने के लिए और स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मोर्चा मजबूत है लेकिन उसके साथ ही अच्छी महिलाओं व काम करने वाली महिलाओं को जोड़ा जायेगा, ताकि भाजपा और मजबूत हो। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल, कपिल मलिक, तनमीत खालसा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, अनीता जवाड़ी, सुमन नेगी, राजेश्वरी नेगी, रीता खुल्लर, विजय बिंदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम, मोहन शाही आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page