February 8, 2026

अपने घर की फर्श पर 35 वर्षीय युवक मृत पड़ा मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

image_1764870074458

मसूरी। बार्लोगंज क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति अपने घर पर मृत पाया गया। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि भट्टा गाँव, बालोंगंज में एक व्यक्ति अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है तथा घर में कोई अन्य मौजूद नहीं है।

सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी एवं चौकी बार्लोगंज से पुलिसबल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। जहां पुलिस को अंकित सिंह 35 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह निवासी न्यू भट्टा गाँव, बालूगंज रोड, मसूरी फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अंकित सिंह किराए के मकान में अकेले रहता था और टैक्सी चलाने का कार्य करता था। सुबह दरवाजा न खोलने पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा मृतक के माता-पिता को सूचना दी गई।

जिस पर मृतक की माता द्वारा अपने भाई जगराज पुत्र स्व. दलीप राम, निवासी ऑक्ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी, मसूरी को सूचित किया गया। जगराज मौके पर पहुँचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा धक्का देकर खोलने पर अंदर मृतक अंकित सिंह फर्श पर मृत अवस्था में मिले।

पुलिस द्वारा युवक के मौत की तहकीकात में जुट गई है और मृतक के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »