February 8, 2026
Screenshot_20251204_224314_Gallery

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग की मसूरी रेंज द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध वृक्ष पातन पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार गश्त की जा रही है। बीते रोज वन विभाग की टीम द्वारा उपखनिज और पत्थरों की तस्करी करते हुए 3 पिकअप वाहन सीज किए गए थे। विभाग की कार्यवाही के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

आज भी वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज महेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में अवैध निर्माण व अवैध वृक्ष पातन पर अंकुश लगाने को लेकर मरेस्प्रिंग सेक्शन व दुधली सेक्शन क्षेत्रांतर्गत विभिन्न एस्टेटों में टीम गठित कर गश्त की गयी। वन क्षेत्राधिकारी ने साफ किया कि किसी प्रकार के अवैध खनन और वृक्ष पातन करते हुए कोई पलड़ा गया तो विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

टीम में अभिषेक सजवाण (अनुभाग अधिकारी), इप्सा भट्ट (अनुभाग अधिकारी),हरेंद्र सिंह(वन बीट अधिकारी), दलवीर सिंह सजवाण(वन बीट अधिकारी) राहुल (वन बीट अधिकारी), अनिल (वन बीट अधिकारी), खुशीराम बहुगुणा (वन बीट अधिकारी),आकांक्षा चौहान (वन बीट अधिकारी), मुलायम पयाल (वाहन चालक), दिनेश नेगी, प्रदीप गैरोला मौजूद रहे।

बता दें पिछले कुछ दिनों में अवैध अभिवहन पर निरन्तर कार्यवाही करने के बाद अब मसूरी वन प्रभाग अवैध खुदान/अवैध पातन/अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगाने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहा है।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »