April 19, 2025

मजदूर संघ की नई कार्यकारणी और पूर्व कार्यकारिणी में बढ़ा विवाद, श्रम विभाग व एसडीएम के समक्ष पहुंचा मामला

1744384499052
  • नगर पालिका रिक्शा बोझा श्रमिकों के संबंध में नई कार्यकारिणी से वार्ता कर ले कोई भी निर्णय: मजदूर संघ
  • एसडीएम से विवाद का निस्तारण करने व जब तक निस्तारण नहीं होता तब तक कार्यालय सील करने की मांग

मसूरी। मजदूर संघ प्रतिनिधियों के बीच आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है। संघ की नई कार्यकारणी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि नई कार्यकारिणी के पास पूर्ण बहुमत है, लिहाजा उन्हें कार्यालय की चाबियां दिलवाई जाय या फिर जब तक विवाद का प्रशासन या उप श्रमायुक्त के स्तर से निस्तारण नहीं हो जाता है, तब तक के लिए कार्यालय को सील कर दिया जाय।

मजदूर संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी और पूर्व कार्यकारिणी के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा गया है कि मजदूर संघ के मामलों में बाहरी संगठनों के प्रतिनिधियों के कारण संघ में विघटन की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे संघ का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने कहा कि पर पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें आमसभा बुलाकर आय व्यय देने के पश्चात कार्यकारिणी को भंग करना था और नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाने थे। लेकिन पूर्व कार्यकारिणी के तानाशाही रवैया के कारण रिक्शा बोझा श्रमिकों द्वारा अपनी नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। इसे बावजूद पूर्व कार्यकारिणी द्वारा न ही आय व्यय का हिसाब दिया जा रहा है और न ही कार्यालय की चाबियां दी जा रही है। कार्यालय पर ताला जड़ा हुआ है। इससे अनावश्यक रूप से टकराव बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि कार्यालय की चाबी नई कार्यकारणी को उपलब्ध करवायी जाय। यदि नई कार्यकारिणी को चाबियां नहीं दी जाती है तो विवाद के निस्तारण तक कार्यालय को सील कर दिया जाय। उन्होंने मजदूर संघ के खातों में गबन कल अंदेशा भी व्यक्त किया है। जिसका ऑडिट करवाए जाने की मांग भी की है।

एसडीएम को दिए ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पूर्व की कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारणी के सदस्यों को धमकाया जा रहा है, जिसके कारण टकराव की स्थिति पैदा हो रही है।

वहीं उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी को भी ज्ञापन देकर साफ किया है कि रिक्शा बोझा श्रमिकों द्वारा बहुमत से मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। अब रिक्शा बोझा श्रमिकों की नई कार्यकारणी अस्तित्व में है। ऐसे में रिक्शा बोझा श्रमिकों से संबंधित किसी भी निर्णय के नई कार्यकारिणी से ही वार्ता की जाय। यदि पूर्व कार्यकारिणी के साथ वार्ता के बाद किसी प्रकार कल निर्णय पालिका लेती है तो उसे रिक्शा बोझा श्रमिकों या मजदूर संघ की सहमति मान्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विवाद श्रमायुक्त के यहां विचाराधीन है,जब तक वहां से कोई निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक किसी प्रकार का निर्णय न लिया जाय।

ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ अध्यक्ष संपत्ति लाल, मंत्री सोबन सिंह पंवार, कार्यकारिणी सदस्य गंभीर पंवार, महिपाल सिंह, जयमल सिंह पंवार, सुंदर लाल, चंद्रपाल सिंह, लाल चंद, रमेश शाह, जितेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, गिरीश लाल आदि थे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »