October 18, 2024

18 अक्टूबर को प्रदेश के वनमंत्री बिनोग हिल में करेंगे आठवें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारभ

  • कार्यक्रम में पहुंचेंगे विभिन्न प्रदेशों के पक्षी विशेषज्ञ

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग वन्य जीव विहार विनोग हिल में आठवें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन 18 अक्टूबर को करेगा जो 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। 

बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों, वैज्ञानिक व पक्षी विशेषज्ञों के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं यहां के पक्षियों से रूबरू होंगी। साथ ही इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं प्रकृति प्रेमी इस स्थान से उत्तराखंड के पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें: मसूरी: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप वन संरक्षक अमित कंवर ने बताया कि विनोग हिल मसूरी वन्य जीव विहार में लगभग 230 प्रकार के पक्षी विचरण करते हैं माउंटेन क्वेल के संरक्षण के लिए भी यह आयोजन किया जा रहा है। माउंटेन क्वेल दुर्लभ प्रजाति का पक्षी है जो लगभग विलुप्ति के कगार पर है। उन्होंने बताया कि पहली बार वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन पहाड़ी क्षेत्रों में किया गया है।

यह भी पढ़ें: बाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, मनमोहक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

इससे पहले यह आयोजन मैदानी क्षेत्रों में ही होते रहे हैं। इस फेस्टिवल से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: सीपीएम का मसूरी ब्रांच सम्मेलन संपन्न, भगवान सिंह चौहान दूसरी बार शाखा सचिव चुने गए

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के पक्षी विशेषज्ञ भी पहुंच रहे हैं। 

About Author

Please share us