June 27, 2025

सविन बंसल ने संभाला जिलाधिकारी देहरादून का कार्यभार

IMG-20240905-WA0057

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात कई आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर किए हैं। इनमे देहरादून के जिलाधिकारी सोनिका को हटाकर आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।

सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई।

सविन बंसल ने बताया कि नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार की योजनाएं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शासन ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IAS समेत 45 अधिकारियो के किए तबादले 

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक समयबद्ध पंहुचे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत् कार्य किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता के साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page